हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के फजीतपुरी मोहल्ले में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया।
घायल को तुरंत टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान CHC परिसर में हड़कंप मच गया और गोली चलने की आवाज सुनकर डॉक्टर व स्टाफ ने खुद को OPD कक्ष में बंद कर लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के फजीतपुरी मोहल्ले में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल को तुरंत टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान CHC परिसर में हड़कंप मच गया और गोली चलने की आवाज सुनकर डॉक्टर व स्टाफ ने खुद को OPD कक्ष में बंद कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!