महोली रोड पर 31 मई को निकलेगी भगवान परशुराम की 24वीं भव्य शोभायात्रा

  • 129d Ago 260 Views


ब्रजमंडल में विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की शोभायात्रा इस बार भी बड़े धूमधाम से निकाली जाएगी। महोली रोड पर आगामी 31 मई को 24वीं भव्य शोभायात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें ब्राह्मण समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम को लेकर रविवार को बीएसए कॉलेज के पास एक होटल में कार्ड विमोचन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार की गई और आयोजन को भव्य बनाने पर चर्चा हुई।

आयोजकों ने बताया कि पिछले 23 वर्षों से लगातार यह शोभायात्रा निकाली जा रही है और इस वर्ष 24वीं शोभायात्रा होगी। इसमें विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल होंगी तथा विप्र समाज के लोगों का सम्मान भी किया जाएगा।

शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग को भव्य रूप से सजाया जाएगा और जगह-जगह इसका स्वागत किया जाएगा, जिससे माहौल धार्मिक और उत्सवमय बनेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now