महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

  • 56 days ago
  • 617 views


छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की बेहद संवेदनशील और गंभीर वारदात सामने आई है। इस घटना के बाद से कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वारदात को तीन आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है।

आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही, आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने और उनका सुराग लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now