महाकाल मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़, नागचंद्रेश्वर दर्शन के दौरान भगदड़ जैसे हालात - कई श्रद्धालु घायल

  • 46d Ago 88 Views


उज्जैन। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। साल में केवल एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास बैरिकेडिंग क्षेत्र में अचानक अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि डीपी के पास करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। भीड़ में भगदड़ जैसे हालात बन गए और कई लोग गिर पड़े। कुछ श्रद्धालुओं के बैरिकेडिंग से टकराने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद कुछ श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने की जानकारी सामने आई। घायलों को इलाज के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय रिपोर्टों में करीब 13 श्रद्धालुओं के घायल होने की बात कही गई है।

वहीं, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर में भगदड़ की खबरों को भ्रामक बताया है। समिति के अनुसार नागपंचमी, सावन सोमवार और भगवान महाकाल की सवारी एक ही दिन होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही। समिति ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now