लेन-देन के विवाद में नया मोड़,मां ने बेटे के विरोधी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज ।

  • 70 days ago
  • 264 views


वृन्दावन। धर्मनगरी के कैलाश नगर और गौरा नगर निवासी दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ ले चुका है। पूर्व में हुए पुलिसिया जांच में निर्दोष पाए गए बृजेश शर्मा की मां ने अब विपक्षी बिजेंद्र उर्फ पप्पू पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए जैंत थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार कैलाश नगर निवासी बृजेश शर्मा और उनके पिता के मित्र व गौरा नगर निवासी बिजेंद्र उर्फ पप्पू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। साल 2025 में बिजेंद्र ने बृजेश के खिलाफ एसएसपी मथुरा से शिकायत की थी, जिसकी जांच तत्कालीन एसपी सिटी ने की और बृजेश को निर्दोष पाया था। हालांकि, कुछ दिनों पूर्व बिजेंद्र ने दोबारा वृन्दावन कोतवाली में बृजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

वहीं अब इस मामले में पलटवार करते हुए बृजेश की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि बिजेंद्र का उनके घर आना-जाना था। जब पति और बेटा घर पर नहीं होते थे, तब आरोपी घर में घुसकर उनके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करता था। साथ ही विरोध करने पर पति और बेटे को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था।

महिला की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने 30 अप्रैल को जैंत थाने में लिखित शिकायत दी। जैंत थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी बिजेंद्र उर्फ पप्पू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now