लाड़ली बहनों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बांधी राखी, बोले— हर बहन का सम्मान और सुरक्षा हमारा संकल्प

  • 47d Ago 272 Views


कोटा (राजस्थान): रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र की बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय पहुंचीं। बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय का माहौल किसी परिवार की तरह आत्मीय नजर आया। वीरांगना मधुबाला सहित अनेक महिलाओं ने ओम बिरला को राखी बांधी और भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को स्नेह और विश्वास की डोर से और मजबूत किया।

इस अवसर पर ओम बिरला ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि हर बेटी और हर बहन को बराबरी के अवसर और सुरक्षित वातावरण मिलना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

लोकसभा अध्यक्ष ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बहनों का प्रेम और विश्वास उनके लिए सदैव प्रेरणा और आशीर्वाद का स्रोत रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now