क्रूज हादसा: 9 की मौत, 8 लापता — मां-बेटे की तस्वीर ने झकझोरा, पीएम ने जताया शोक

  • 72 days ago
  • 389 views


मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार को तेज हवा के बीच क्रूज पलटने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य में अब तक 18 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया जब एक मां का शव अपने 4 साल के बेटे को लाइफ जैकेट के साथ सीने से चिपकाए मिला। इस तस्वीर ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के अनुसार, बरगी बांध में मनोरंजन के लिए क्रूज संचालित होते हैं। हादसे के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर SDRF और NDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे को लेकर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सम्राट नाम के चश्मदीद ने बताया कि तेज हवा के बावजूद क्रूज चालक ने लोगों की चेतावनी को नजरअंदाज किया। वहीं एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी तुहिन ने कहा कि क्रूज हिल रहा था और यात्रियों ने किनारे लगाने की बात कही, लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया और क्रूज को बीच पानी में ले गया, जहां वह पलट गया।

इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now