स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने न्यू कोसी कामर रोड तिराहे के पास घेराबंदी की, जहां बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी कांस्टेबल राकेश भी घायल हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुष्यंत (45) और सौरभ उर्फ सुरेंद्र (20), निवासी होडल, जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे, कारतूस, एक स्प्लेंडर बाइक और लूटे गए सोने के कुंडल बरामद किए हैं।
घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कोसीकलां भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पहले भी कई गंभीर मामलों में वांछित रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर