स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
थाना सुरीर क्षेत्र के गांव परसोतीगढ़ी के समीप मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में बंधी भूसे की बुर्जियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीनों बुर्जियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं।
जानकारी के अनुसार, गांव परसोतीगढ़ी निवासी थान सिंह व दुर्गपाल का खेत परसोतीगढ़ी पेट्रोल पंप व श्री बाँके विहारी आदर्श कन्या इंटर कोलेज के सामने स्थित है। गेहूं की फसल कटने के बाद खेत में ही तीन भूसे की बुर्जियां तैयार कर रखी गई थीं। मंगलवार शाम अचानक इनमें आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला और पुरुष मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की तीव्रता के चलते उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद तत्काल फायर स्टेशन मांट को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों बुर्जियां पूरी तरह जल चुकी थीं।
घटना में हजारों रुपये के भूसे के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं, पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर