खेत जा रहे भाइयों पर दबंगों पर जानलेवा हमले का आरोप, तीन घायल

  • 133d Ago 238 Views


मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के नगला बिहारी गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा दो भाइयों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई खेत की ओर जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा, जिससे कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते पहले की शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं थाना प्रभारी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now