खाना मांगने पर पति पर पत्नी ने उड़ेली खौलती सब्जी, 30% झुलसा

  • 50 days ago
  • 226 views


छतरपुर के बाजना क्षेत्र के जसगुंवा कला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खाना मांगने पर पत्नी ने गुस्से में पति पर खौलती हुई सब्जी उड़ेल दी।

मजदूरी कर घर लौटे पति सुनील अहिरवार ने जब खाना मांगा तो दोनों के बीच खाना देने में देरी को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गैस पर रखी उबलती सब्जी का भगोना उठाकर उसके ऊपर डाल दिया।

इस घटना में सुनील का चेहरा, गर्दन, सीना और दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत बिजावर अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार पीड़ित करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसका इलाज बर्न वार्ड में चल रहा है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now