कौन हैं IPS आशना चौधरी? मथुरा की कमान संभाल रहीं IPS - संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी

  • 73 days ago
  • 468 views


IPS आशना चौधरी को मथुरा में CO सिटी हैं, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं आशना चौधरी और उनका यूपीएससी से लेकर पुलिस अधिकारी बनने तक का सफर कैसा रहा है

1.आईपीएस आशना चौधरी को मिली मथुरा में बड़ी जिम्मेदारी IPS आशना चौधरी उत्तर प्रदेश कैडर की तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों में से एक हैं. फिलहाल वह मथुरा में ASP के पद पर तैनात हैं. उन्हें हाल ही में मथुरा में CO सिटी के चार्ज के साथ-साथ पुलिस लाइंस का प्रभारी भी बनाया गया है. आज हम आपको उनकी पढ़ाई-लिखाई और उनके अब तक के सफर के बारे में बताएंगे. 

2.कौन हैं आशना चौधरी? आशना उत्तर प्रदेश के पिखुआ कस्बे के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता एक सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर हैं और उनकी मां गृहिणी हैं. आशना ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से आईपीएस अधिकारी बनने का लक्ष्य रखा था लेकिन इसे पाना इतना भी आसान नहीं था. 

3.इन स्कूलों से की है पढ़ाई-लिखाई आशना बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थीं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा तीन स्कूलों पिखुआ के सेंट जेवियर्स, उदयपुर के सेंट मैरी स्कूल और गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की है. 12वीं बोर्ड में उन्हें 96.5 प्रतिशत मार्क्स मिले थे. 

4.लेडी श्री राम कॉलेज की स्टूडेंट रही हैं आशना आशना ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से किया है. इसके बाद उन्होंने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में पोस्टग्रेजुएशन की उपाधि हासिल की. कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उन्होंने वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित एक एनजीओ में भी काम किया. 

5.पहले दो प्रयासों में प्रीलिम्स तक नहीं कर पाई थीं पास साल 2019 से वह यूपीएससी की तैयारी करने लगीं लेकिन उनके पहले दो प्रयास काफी निराशाजनक रहे जिसमें वह प्रीलिम्स परीक्षा तक पास नहीं कर पाईं. इससे उनके मन में संदेह पैदा हुआ और उनके आत्मविश्वास को भी गहरा धक्का लगा. 

6.तीसरे प्रयास में यूपीएससी में लाईं 116वीं रैंक हालांकि आत्म-संदेह के आगे झुकने के बजाय आशना ने बहादुरी से अपनी पिछली गलतियों का विश्लेषण किया और अपनी तैयारी की रणनीति में बदलाव किया. साल 2022 में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 116वीं रैंक मिली. 

7.बचपन से देखा था पुलिस अधिकारी बनने का सपना इस रैंक पर उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा भी मिल सकती थी लेकिन उन्होंने बचपन से ठाना था कि उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में जाना है इसलिए उन्होंने आईपीएस सर्विस चुनी. आज आशना उन उम्मीदवारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो यूपीएससी क्रैक करने का सपना रखने हैं. 

8.अभिनव सिवाच हैं आशना चौधरी के पति आशना ने अभिनव सिवाच से शादी रचाई है जो हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. अभिनव उन्हीं के बैचमेट हैं और उन्होंने भी 2022 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा क्रैक की थी. उन्हें इस परीक्षा में 12वीं रैंक मिली थी. उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और आईआईएम कोलकाता से पढ़ाई की है.

-------------------------------------------------------------------------------------------------------

1. ग्राउंड लेवल पर सख्त एक्शन

  • शहर में अपराध नियंत्रण, खासकर देह व्यापार, अवैध गतिविधियों और गैंग्स पर लगातार कार्रवाई
  • पहले भी उनके नेतृत्व में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें गिरफ्तारियां और रेस्क्यू ऑपरेशन हुए

2. CO सिटी की जिम्मेदारी (लोकल कंट्रोल)

  • शहर के संवेदनशील इलाकों (पॉश एरिया, बाजार, होटल) पर निगरानी
  • थाना स्तर की पुलिसिंग, छापेमारी और कानून-व्यवस्था की सीधी कमान

3. पुलिस लाइंस और प्रशासनिक कंट्रोल

  • पुलिस फोर्स की ड्यूटी, अनुशासन और ऑपरेशन मैनेजमेंट
  • बड़े इवेंट्स, त्योहारों और भीड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था

4. क्राइम के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” स्टाइल

  • लगातार छापेमारी और नेटवर्क तोड़ने की रणनीति
  • सिर्फ छोटे अपराधी नहीं, बल्कि होटल मालिक, दलाल और मास्टरमाइंड तक कार्रवाई
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now