शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए...
- Just now
लॉन्ग वीकेंड पर कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार सुबह करीब 4 बजे से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह होते-होते मंदिर के मुख्य गेट से लेकर हाईवे तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन नजर आई।
भीड़ का असर कैंची धाम के आसपास यातायात पर भी पड़ा। करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लगने से यात्रियों और पर्यटकों को करीब दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 11 बजे तक 28 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे। भारी भीड़ के चलते मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों को भी व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
लॉन्ग वीकेंड पर कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार सुबह करीब 4 बजे से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह होते-होते मंदिर के मुख्य गेट से लेकर हाईवे तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन नजर आई। भीड़ का असर कैंची धाम के आसपास यातायात पर भी पड़ा। करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लगने से यात्रियों और पर्यटकों को करीब दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 11 बजे तक 28 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे। भारी भीड़ के चलते मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों को भी व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!