जिला अध्यक्ष बनते ही प्रमोद कुमार के कड़े तेवर निर्दोष वकील पर आई आंच तो चुप नहीं बैठेगा संगठन 

  • 139d Ago 333 Views


मथुरा के अधिवक्ता समाज में आज भारी उत्साह देखने को मिला। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति और अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह की संस्तुति पर प्रमोद कुमार सिंह एडवोकेट को मथुरा जिले की कमान सौंपी गई और प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित गौरव शर्मा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए भरोसा जताया कि प्रमोद कुमार के नेतृत्व में वकीलों के हितों की लड़ाई अब और भी मजबूती से लड़ी जाएगी। कचहरी परिसर में हुए भव्य स्वागत समारोह में समर्थकों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया।

मीडिया से बात करते हुए प्रमोद कुमार सिंह ने उन्होंने कहा कि वकीलों का सम्मान मेरी प्राथमिकता है। यदि किसी मुकदमे में किसी निर्दोष अधिवक्ता को घसीटा गया, तो मैं और मेरा संगठन हर परिस्थिति में ईंट से ईंट बजाने को तैयार हैं।प्रमोद कुमार की इस नियुक्ति से मथुरा के अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now