झांसी में भाजपा नेता गिरफ्तार, IPL सट्टा नेटवर्क से जुड़े 100 करोड़ के लेनदेन का आरोप

  • 137d Ago 332 Views


झांसी में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि आईपीएल सीजन के दौरान संचालित सट्टा नेटवर्क में करीब 100 करोड़ रुपये के लेनदेन में उनका नाम सामने आया।

झांसी के नवाबाद और चिरगांव थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया। एसएसपी ने देर रात मीडिया को गिरफ्तारी की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि जिले में लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा कारोबार सक्रिय था, जिससे कई परिवार प्रभावित हो रहे थे।

सदर विधायक रवि शर्मा द्वारा पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई थी, जिसके बाद जांच तेज हुई। इसी जांच में आशीष उपाध्याय का नाम सामने आया। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now