हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
मथुरा में कारागार में सैनिक की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर भूतपूर्व सैनिक परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि 2 मई को हुई इस घटना से सैनिक समाज और आम जनता में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए समयबद्ध जांच शुरू की जाए और प्रथम दृष्टया जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
परिषद ने यह भी मांग की कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक सैनिक के परिजनों को उचित मुआवजा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
इसके अलावा, जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई है।
मथुरा में कारागार में सैनिक की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर भूतपूर्व सैनिक परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि 2 मई को हुई इस घटना से सैनिक समाज और आम जनता में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए समयबद्ध जांच शुरू की जाए और प्रथम दृष्टया जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल निलंबित किया जाए। परिषद ने यह भी मांग की कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक सैनिक के परिजनों को उचित मुआवजा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा, जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!