स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए जाहिद की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
जानकारी के अनुसार जन्मदिन पार्टी में कुछ युवक शराब के नशे में डीजे पर हुड़दंग कर रहे थे। जब घर के मुखिया जाहिद ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद आधा दर्जन लोग घर में घुस आए और जाहिद व उनके परिवार के साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि महिलाओं और बेटियों के साथ भी अभद्रता की गई तथा जाहिद को बेरहमी से पीटा गया।
गंभीर रूप से घायल जाहिद को उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में झांसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद जब जाहिद का शव घर पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव दफनाने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा जाहिद की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर