ईद के बाद होनी थी शादी, अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

  • 55 days ago
  • 255 views


मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की ईद के बाद शादी होने वाली थी, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव बढ़ा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 22 वर्षीय युवक साबिर पुत्र इस्लाम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार साबिर गांव बढ़ा स्थित एक भट्टे पर मजदूरी करता था। शनिवार रात करीब 8 बजे वह घर से भट्टे पर रोटी लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि रात करीब 10 बजे पुलिस गश्त के दौरान युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान साबिर पुत्र इस्लाम निवासी शेरगढ़ के रूप में की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

रविवार दोपहर पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिजनों ने बताया कि साबिर की ईद के बाद शादी तय थी। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक हुए हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now