हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा! खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

  • 14 days ago
  • 267 views


हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भरमौर उपमंडल के उरेई-सांबरा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं और चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now