हरिद्वार में वायरल वीडियो से हंगामा, जिंदा पत्नी का ‘पिंडदान’ करने का दावा; जांच की मांग तेज

  • 129d Ago 261 Views


धर्मनगरी हरकी पैड़ी, हरिद्वार से एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी पत्नी की तस्वीर के साथ गंगा तट पर अजीबो-गरीब हरकत करता दिखाई दे रहा है।

दावा किया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से नाराज था, जिसके चलते उसने फोटो पर थूककर उसे गंगा में प्रवाहित कर दिया और पिंडदान जैसी क्रिया की। इसी आधार पर सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि उसने “जिंदा पत्नी का पिंडदान” कर दिया।

हालांकि, इस वीडियो की सत्यता और उसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में भारी नाराजगी है।

धार्मिक संगठनों का कहना है कि हरकी पैड़ी जैसी पवित्र जगह पर इस तरह की हरकतें आस्था का अपमान हैं। तीर्थ पुरोहितों ने इसे सनातन परंपराओं से खिलवाड़ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के वीडियो बनाना गलत प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है और धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।

फिलहाल पुलिस से मामले की जांच और संबंधित व्यक्ति की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now