'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर पहुंचीं कैंची धाम, बाबा नीम करौली के किए दर्शन

  • 31d Ago 184 Views


उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम में श्रद्धालुओं और हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आगामी प्रोजेक्ट 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचीं। उन्होंने मंदिर परिसर में पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और अपने नए प्रोजेक्ट की सफलता व समृद्धि के लिए बाबा नीम करौली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कैंची धाम में दर्शन के बाद अनुप्रिया नागर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि बाबा के दरबार में आकर उन्हें असीम मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अहसास हुआ है। 'हनुमान अंश' जैसे प्रोजेक्ट की शुरुआत और सफलता के लिए बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लेना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण और आध्यात्मिक पल रहा। उन्होंने मंदिर में बाबा का ध्यान लगाया और जन-कल्याण की कामना की।

नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम आश्रम देश-दुनिया में अपनी अलौकिक महिमा के लिए प्रसिद्ध है। यहां टेक और एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने आती रही हैं। अनुप्रिया नागर की इस यात्रा से उनके फैंस और 'हनुमान अंश' प्रोजेक्ट से जुड़े लोग काफी उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाबा के आशीर्वाद से उनका यह नया प्रोजेक्ट दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now