गोवर्धन के दीनदयाल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, बच्चों को वितरित किए गए टूथपेस्ट और ब्रश

  • 64 days ago
  • 201 views


गोवर्धन। गोवर्धन क्षेत्र स्थित दीनदयाल इंटर कॉलेज में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति और वीरता के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र यादव ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें आत्मसम्मान, साहस और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्रों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस मौके पर बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टूथपेस्ट और ब्रश वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now