गोकुल में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

  • 62 days ago
  • 573 views


भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल में रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ परशुराम मंदिर से हुआ, जहां गोकुल ब्राह्मण तीर्थ पुरोहित समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पटुका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अमित भरद्वाज ने किया।

इस अवसर पर पंकज बाबा महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर अपनी शक्ति और एकता का परिचय देना होगा। वहीं कृष्ण कुमार शर्मा ‘मुन्ना भइया’ ने कहा कि समाज की एकता से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने कहा कि गोकुल में भगवान परशुराम शोभायात्रा निकालकर महापर्व मनाया जा रहा है, जिससे धार्मिक और सामाजिक चेतना को मजबूती मिल रही है।

शोभायात्रा में सैकड़ों आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा परशुराम मंदिर से शुरू होकर बालकृष्ण बगीची, परशुराम चौक, बांस दरवाजा, रतन चौक, बीच चौक, नंद चौक, मोती बाजार, भजनाश्रम, गणेश बाजार और स्टेट बैंक मार्ग होते हुए पुनः परशुराम मंदिर पहुंची।

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए शरबत और स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। पूरे गोकुल क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष पंडित जयकुमार शर्मा, गिर्राज किशोर सारस्वत, सुधीर सारस्वत, लव जोशी, अमरनाथ शर्मा, पवन शर्मा, जगमोहन गौड़, सुखदेव शर्मा, पंकज शर्मा, संकेत सरदार, अरविन्द शर्मा, हरिओम शर्मा, अनुभव तैलंग, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now