गंदगी में बन रहा था पनीर: मथुरा में डेयरी सील, 9 सैंपल जांच को भेजे

  • 133d Ago 371 Views


मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी और अस्वच्छ खाद्य निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजना क्षेत्र की डेयरियों पर छापेमारी की। इस दौरान एक डेयरी में बेहद गंदे माहौल में पनीर बनता मिला, जिसे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानते हुए तत्काल सील कर दिया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने पारसोली रोड और मुडलिया रोड स्थित डेयरियों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान पनीर, मिश्रित दूध और क्रीम के कुल 9 नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए।

जांच में सोनू डेयरी में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां साफ-सफाई के बिना पनीर तैयार किया जा रहा था। अधिकारियों ने मौके पर ही डेयरी को बंद कराते हुए सख्त रुख अपनाया।

खाद्य विभाग का कहना है कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित डेयरी संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now