हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र स्थित पटेल नगर में एक एसी सर्विस सेंटर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्लॉट नंबर F-87 पर स्थित तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एसी रिपेयरिंग का काम होता था, जहां अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एसी गैस सिलेंडर तथा कंप्रेसरों में लगातार धमाके होने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई सिलेंडर फटकर सड़क तक जा गिरे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घनी आबादी वाले इलाके में आग फैलने का खतरा देखते हुए वैशाली, साहिबाबाद और मोदीनगर से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। करीब आठ दमकल गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे में सर्विस सेंटर में काम करने वाले 80 वर्षीय कर्मचारी त्रिलोकी नाथ की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं मकान में मौजूद अन्य आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की चपेट में आकर दो कारें और करीब 10 मोटरसाइकिलें भी जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
दमकल विभाग की शुरुआती जांच में आग की वजह एसी कंप्रेसर फटना मानी जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र स्थित पटेल नगर में एक एसी सर्विस सेंटर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्लॉट नंबर F-87 पर स्थित तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एसी रिपेयरिंग का काम होता था, जहां अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एसी गैस सिलेंडर तथा कंप्रेसरों में लगातार धमाके होने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई सिलेंडर फटकर सड़क तक जा गिरे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घनी आबादी वाले इलाके में आग फैलने का खतरा देखते हुए वैशाली, साहिबाबाद और मोदीनगर से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। करीब आठ दमकल गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में सर्विस सेंटर में काम करने वाले 80 वर्षीय कर्मचारी त्रिलोकी नाथ की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं मकान में मौजूद अन्य आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की चपेट में आकर दो कारें और करीब 10 मोटरसाइकिलें भी जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की शुरुआती जांच में आग की वजह एसी कंप्रेसर फटना मानी जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!