एनएच-19 पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, आग लगने से तीन छात्र गंभीर रूप से झुलसे

  • 128d Ago 264 Views


मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर केएफसी चौमुंहा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे बंद बॉडी ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में देखते ही देखते भीषण आग लग गई।

हादसे में कार सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भरतपुर निवासी कशिश, हाथरस निवासी पलक और मेवात निवासी कपिस तनवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय तीनों छात्र स्कॉर्पियो में सवार होकर जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही जैंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जलती हुई गाड़ी से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद वाहन में लगी आग पर काबू पाया।

हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now