स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस OTT-2’ विजेता एल्विश यादव को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई है।
एल्विश यादव की ओर से गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 5 मई को उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई थी। कॉल रिसीव न होने के बाद उसी नंबर से एक धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें खुद को गैंग का सदस्य बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की गई।
मैसेज में यह भी चेतावनी दी गई कि तय समय (2 दिन) में रकम न देने पर जान से मार दिया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि धमकी भरा संदेश उनके पिता के मोबाइल नंबर पर भी भेजा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए Gurugram Police ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। फिलहाल धमकी देने वालों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि एल्विश यादव पहले भी सुरक्षा खतरे का सामना कर चुके हैं। पिछले वर्ष उनके घर पर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर