डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे मथुरा, कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक जारी

  • 60 days ago
  • 283 views


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को मथुरा पहुंचे, जहां कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू की।

जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री आधे काफिले के साथ मथुरा पहुंचे। बैठक से पहले उन्होंने वृन्दावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर श्री बांके बिहारी लाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

कलेक्ट्रेट सभागार में चल रही समीक्षा बैठक में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की जा रही है। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मीडिया से भी मुखातिब होंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now