शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए...
- 1m ago
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले रेल यातायात पर असर पड़ा है। रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली निर्धारित समयावधि की कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसका असर उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है।
रद्द की गई ट्रेनों में पटना से दिल्ली आने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा बनारस से नई दिल्ली आने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस और एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी 9 अक्टूबर को रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है।
रेलवे के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली निर्धारित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें इस फैसले के दायरे में हैं। यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जांचने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले रेल यातायात पर असर पड़ा है। रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली निर्धारित समयावधि की कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसका असर उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। रद्द की गई ट्रेनों में पटना से दिल्ली आने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा बनारस से नई दिल्ली आने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस और एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी 9 अक्टूबर को रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है। रेलवे के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली निर्धारित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें इस फैसले के दायरे में हैं। यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जांचने की सलाह दी गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!