स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना थाना कोतवाली क्षेत्र की चौकी कृष्णा नगर के अंतर्गत गोवर्धन चौराहा फ्लाईओवर के ऊपर आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार लोडेड ट्रक ने आगे चल रही अपाचे बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के समय मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं ट्रक के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतकों की पहचान और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
इस हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर