धूमधाम से निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर आयोजित हुई प्रेस वार्ता

  • 126d Ago 284 Views


वृंदावन में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा मंगलवार को स्नेह बिहारी मंदिर में प्रेस वार्ता आयोजित कर शोभायात्रा की रूपरेखा साझा की गई।

समिति के अध्यक्ष करण कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के शौर्य, धर्म और आदर्शों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का भी संदेश देगी।

संयोजक मुकुंद मोहन शर्मा उर्फ कल्लू पहलवान और आशीष गौतम उर्फ चिंटू भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। यात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और धार्मिक प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष वॉलिंटियर्स तैनात किए गए हैं। वहीं नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

समिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now