स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
गोवर्धन में शुक्रवार शाम पुलिस प्रशासन ने दानघाटी मंदिर और मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास लगी अस्थायी दुकानों और अवैध कब्जों को हटवाया गया। प्रशासन ने न्यायालय के आदेशों का पालन कराते हुए मंदिर गेट के पास दुकानें लगाने पर सख्ती दिखाई।
बताया गया कि दूध, प्रसाद और अन्य सामान की दुकानों के कारण श्रद्धालुओं को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकानदारों को हटाकर भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
अभियान के दौरान पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बाजार क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की जांच भी की। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर