छात्र समस्याओं को लेकर NSUI का के.आर. कॉलेज में हंगामा, 8 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन

  • 134d Ago 249 Views


NSUI ने मंगलवार को किशोरी रमन महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छात्र नेताओं का आरोप है कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जबकि छात्रों से पूरी फीस वसूली जा रही है। प्रदर्शन के दौरान 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन देने की तैयारी की गई, लेकिन उनके अनुपस्थित रहने पर आक्रोश और बढ़ गया।

छात्रों की प्रमुख मांगों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, खेल मैदान और खेल सामग्री उपलब्ध कराना, बाथरूम और गर्ल्स कॉमन रूम की स्थिति सुधारना, फीस और छात्रवृत्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और बंद पड़ी कंप्यूटर कक्षाओं को शुरू करना शामिल है।

प्रदर्शन के चलते कॉलेज परिसर में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now