छात्र-छात्राओं को खेलों की बड़ी सौगात, जीआईसी ग्राउंड में बन रहा मिनी इनडोर स्टेडियम

  • 131d Ago 283 Views


प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मथुरा के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) ग्राउंड में मिनी इनडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना से शहर और आसपास के छात्र-छात्राओं को खेल प्रशिक्षण और अभ्यास की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

जानकारी के अनुसार सरकार हर जनपद के शिक्षा मुख्यालय परिसर में मिनी इनडोर स्टेडियम विकसित कर रही है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं की भी बेहतर तैयारी कर सकें।

इस संबंध में एडीआईओएस Yashpal Singh ने बताया कि मथुरा जनपद के छात्र-छात्राओं के लिए जीआईसी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इनडोर स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। यहां बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी समेत कई खेलों के अभ्यास और प्रतियोगिताओं की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल मथुरा में केवल एक बड़ा स्टेडियम गणेशरा गांव के पास स्थित है, जहां तक सभी छात्र-छात्राएं आसानी से नहीं पहुंच पाते। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए शहर के बीचोंबीच जीआईसी ग्राउंड में यह मिनी इनडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है।

स्थानीय छात्रों और अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी और युवा खेलों की ओर अधिक आकर्षित होंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now