छतरपुर में दो मासूम बच्चों समेत महिला लापता, पति ने SP से लगाई गुहार; 15 दिन बाद भी सुराग नहीं

  • 158d Ago 222 Views


छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कैड़ी गांव निवासी मोहन अहिरवार की पत्नी सुनीता अहिरवार अपने दो छोटे बच्चों (6 वर्ष और 2 वर्ष) के साथ 25 अप्रैल 2026 से लापता है।

पीड़ित पति मोहन अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने 28 अप्रैल को थाना ओरछा रोड में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

परिवार का आरोप है कि महिला को ग्राम गौरगाय के एक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर बच्चों सहित ले जाया गया है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि आरोपी करीब ₹20,000 नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गया है।

मोहन अहिरवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पत्नी और बच्चों को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तलाश की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now