छतरपुर बाजार में आग का कहर, 10 ई-बाइकें जलकर खाक

  • 139d Ago 410 Views


छतरपुर शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र अपोलो क्रॉस मार्केट में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग डोमिनोज़ रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक बाइक में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जो देखते ही देखते आसपास खड़ी अन्य ई-बाइकों तक फैल गई।

हादसे में करीब 10 इलेक्ट्रिक बाइकें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना के समय बाजार में भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे मौके पर दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि कई वाहन जलकर नष्ट हो चुके थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बाजार में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now