चर्चित पार्षद प्रतिनिधि तिलकवीर चौधरी को जमानत, फायरिंग केस में मिली राहत

  • 67 days ago
  • 689 views


मथुरा के चर्चित फायरिंग और मारपीट मामले में आरोपी पार्षद प्रतिनिधि तिलकवीर चौधरी को बड़ी राहत मिली है। जिला न्यायालय ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। यह वही मामला है जिसने बीती 13 मार्च को हुए एक विवाद के बाद लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया था

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के डीग से आई एक बारात के दौरान मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि तिलकवीर चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कुर्सियां चलाईं, जमकर मारपीट की और सरेआम फायरिंग की। इस घटना में भरतपुर निवासी बबीता नाम की महिला को गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

घटना के बाद तिलकवीर चौधरी, उसका भाई रवि और अन्य साथी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बाद में नोएडा के एक होटल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मामले में पिछली सुनवाई टलने के बाद आज जिला जज की अदालत में सुनवाई हुई, जहां सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने तिलकवीर चौधरी की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

हालांकि, मामले में अन्य आरोपियों और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि केस से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now