चारधाम में श्रद्धालुओं को लूटने वाले अंतर्राज्यीय गैंग पर गैंगस्टर, लीडर देवप्रयाग से गिरफ्तार

  • 33d Ago 167 Views


चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी आस्था का फायदा उठाकर टप्पेबाजी करने वाले अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह पर चमोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सुनील कुमार को देवप्रयाग से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा मार्ग पर योजनाबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर चोरी और टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देते थे। इससे पहले गिरोह के चार अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मैनुअल पुलिसिंग, सुरागरसी और आधुनिक सर्विलांस की मदद से गैंग लीडर तक पहुंच बनाई। पुलिस का कहना है कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now