बीच सड़क पर गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

  • 141d Ago 223 Views


मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में दबंगई का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहाँ नगला चंद्रभान में एक दलित परिवार पर उस वक्त जानलेवा हमला कर दिया गया, जब परिवार की महिला दावत खाकर घर लौट रही थी। हमलावरों ने न सिर्फ रास्ते में महिला से अभद्रता की, बल्कि बचाने आए परिजनों के सिर और पैरों को लाठी-डंडों से लहूलुहान कर दिया। जिनका इलाज मथुरा के जिला अस्पताल में चल रहा है

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता तुलसी देवी के मुताबिक घटना 24 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है। जब वह पड़ोस से दावत खाकर लौट रही थीं, तभी सुंदर, विक्रम और डिगंबर जैसे करीब 12 से 13 दबंगों ने उन्हें घेर लिया।शुरुआत गाली-गलौज से हुई, लेकिन जब पीड़िता ने विरोध किया, तो हमलावर हिंसक हो गए।

शोर सुनकर जब तुलसी देवी का देवर धान सिंह, गोपाल और बेटा तुषार उन्हें बचाने दौड़े, तो दबंगों ने उन पर लाठी-डंडों की बरसात कर दी। जो कि पूरी घटना पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पीड़िता का आरोप है

कि हमलावर एक राय होकर आए थे और उनका इरादा जान से मारने का था। भीड़ को आता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले फिलहाल थाना हाईवे पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि सरेराह ऐसी गुंडागर्दी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कब कसेगा

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now