भीषण सड़क हादसा: पिकअप-ऑटो की टक्कर में मासूम समेत 2 की मौत, कई घायल

  • 129d Ago 367 Views


कानपुर देहात के रसूलाबाद मार्ग स्थित कहिंजरी गांव के पास रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक मासूम समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now