स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
मथुरा में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। श्रीमती मगन बाई, कपूर चंद जैन मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल पर जिला अस्पताल और गोशाला में कूलर भेंट किए गए।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रविवार को जिला अस्पताल पहुंचकर CMS डॉ. नीरज अग्रवाल को एक कूलर सौंपा। ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल कुमार जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने ओपीडी में मरीजों को लंबी लाइनों में भीषण गर्मी में परेशान होते देखा था, जिसके बाद उन्होंने कूलर लगाने का संकल्प लिया था।
यह सहयोग उन्होंने अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरा किया। अस्पताल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए ट्रस्ट का आभार जताया और इसे मरीजों के लिए राहतकारी कदम बताया।
इसी के साथ ट्रस्ट ने वृंदावन स्थित रंगीली कुंज आश्रम की गोशाला में भी कूलर भेंट किए, ताकि गर्मी से बेजुबान पशुओं को राहत मिल सके।
ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मानव सेवा नहीं बल्कि जीव सेवा भी है, और जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर राकेश जैन, रविंद्र जैन और गिरीश जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मथुरा में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। श्रीमती मगन बाई, कपूर चंद जैन मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल पर जिला अस्पताल और गोशाला में कूलर भेंट किए गए। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रविवार को जिला अस्पताल पहुंचकर CMS डॉ. नीरज अग्रवाल को एक कूलर सौंपा। ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल कुमार जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने ओपीडी में मरीजों को लंबी लाइनों में भीषण गर्मी में परेशान होते देखा था, जिसके बाद उन्होंने कूलर लगाने का संकल्प लिया था। यह सहयोग उन्होंने अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरा किया। अस्पताल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए ट्रस्ट का आभार जताया और इसे मरीजों के लिए राहतकारी कदम बताया। इसी के साथ ट्रस्ट ने वृंदावन स्थित रंगीली कुंज आश्रम की गोशाला में भी कूलर भेंट किए, ताकि गर्मी से बेजुबान पशुओं को राहत मिल सके। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मानव सेवा नहीं बल्कि जीव सेवा भी है, और जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर राकेश जैन, रविंद्र जैन और गिरीश जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!