भाजपा प्रभारी की टिप्पणी पर कांग्रेस में आक्रोश

  • 135d Ago 31 Views


राजस्थान भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर धौलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए भाजपा से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

पीसीसी सचिव अमित मुदगल ने कहा कि भाजपा नेताओं की भाषा लगातार गिरती जा रही है और सचिन पायलट जैसे वरिष्ठ नेता के खिलाफ ऐसी टिप्पणी अस्वीकार्य है। महिला कांग्रेस की लीना शर्मा और भावना सिंघल ने कहा कि यदि भाजपा ने माफी नहीं मांगी तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

संदीप कंसाना ने कहा कि पायलट युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनके अपमान को कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now