भगवान परशुराम जयंती पर अडींग में निकली भव्य शोभायात्रा, ग्रामीणों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

  • 69 days ago
  • 211 views


गोवर्धन। रविवार की देर शाम भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में गोवर्धन के गांव अडींग में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा की शुरुआत अडींग स्थित पचौरी मैरिज होम से हुई, जो सेहरा पाइसा होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करती हुई पुनः पचौरी मैरिज होम पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सपा नेता महेश शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने सपा सरकार आने पर भगवान श्री परशुराम जी का मंदिर और भवन बनावाने की घोषणा की वही स्वागत समाहरोह के दौरान अभिषेक चौधरी उर्फ सचिन ने भगवान परशुराम भगवान की 90 किलो की पीतल की मूर्ति भेंट की।

कार्यक्रम के दौरान गांव के प्रमुख समाजसेवी गुलाब सिंह उर्फ गब्बर सैनी द्वारा सैनी धर्मशाला में शोभायात्रा में शामिल सभी सदस्यों का फूल-माला, दुपट्टा एवं भगवान परशुराम जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

शोभायात्रा के आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर मथुरा वृंदावन विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गोवर्धन अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार,कमेटी के अध्यक्ष उमेंद्र कुमार शर्मा उर्फ लाला भैया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now