स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
शाहजहांपुर में रिश्तों और इश्क का ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के एक युवक का अपनी ही भाभी से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इसी बीच युवक की शादी कहीं और तय हो गई। शादी की तैयारियों के बीच जब प्रेमिका भाभी ने विरोध किया तो घर में जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि भाभी ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। वहीं शादी टूटने और मुकदमे के तनाव में युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक चांदापुर रोड स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर बैठकर घंटों ड्रामा करता रहा।
टावर पर युवक को देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कोई उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगा तो कोई मोबाइल से वीडियो बनाने में जुट गया। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। लेकिन नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
फिलहाल मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस फिल्मी प्रेम कहानी को “शोले पार्ट-2” बताकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर