बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाई मां, 10 मिनट बाद ही तोड़ा दम

  • 46 days ago
  • 426 views


छतरपुर जिले के हरपालपुर क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच 6 वर्षीय मासूम हसनैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे।

परिजनों के अनुसार, एंबुलेंस में सफर के दौरान बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई और मां रजिया खातून की गोद में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत का यह सदमा मां से सहन नहीं हुआ और करीब 10 मिनट बाद उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी भी मौत हो गई।

एक ही परिवार में मां और बेटे की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का कहना है कि तेज गर्मी और लू के कारण बच्चे की तबीयत खराब हुई थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बच्चे ने कोल्ड ड्रिंक पी थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी।

फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now