बेतवा नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • 65 days ago
  • 368 views


झांसी जनपद के मोठ कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम खलार निवासी 15 वर्षीय किशोर राज की बेतवा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि राज अपने दोस्तों के साथ खिरियाघाट स्थित बेतवा नदी में नहाने गया था। सभी युवक नदी में नहा रहे थे, तभी राज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही मोठ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर उप जिलाधिकारी और थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now