मथुरा में नाबालिग को भगाकर ले जाने और यौन अपराध के आरोपी को मगोर्रा पुलिस...
- Just now
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक घर से 57 वर्षीय महिला के कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान दक्षायिनी के रूप में हुई है। वह पति और बेटे की मौत के बाद घर में अकेली रह रही थी।
बताया जा रहा है कि महिला के बेटे की बचपन में ही मौत हो गई थी, जबकि कुछ समय बाद उसके पति की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद वह अकेले ही घर में रह रही थी। करीब एक साल से परिवार के अन्य सदस्यों का उससे संपर्क नहीं हुआ था।
जब पुलिस घर पहुंची तो वहां महिला के शव की जगह कंकाल मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला की मौत करीब एक साल पहले हुई होगी। हालांकि मौत की सही वजह जानने के लिए जांच और चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।
इस घटना ने शहरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा और सामाजिक दूरी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक घर से 57 वर्षीय महिला के कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान दक्षायिनी के रूप में हुई है। वह पति और बेटे की मौत के बाद घर में अकेली रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला के बेटे की बचपन में ही मौत हो गई थी, जबकि कुछ समय बाद उसके पति की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद वह अकेले ही घर में रह रही थी। करीब एक साल से परिवार के अन्य सदस्यों का उससे संपर्क नहीं हुआ था। जब पुलिस घर पहुंची तो वहां महिला के शव की जगह कंकाल मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला की मौत करीब एक साल पहले हुई होगी। हालांकि मौत की सही वजह जानने के लिए जांच और चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। इस घटना ने शहरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा और सामाजिक दूरी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!