स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
वृंदावन में बांके बिहारी चौकी पुलिस और एक युवक के बीच खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज युवक का कॉलर पकड़कर उसे चौकी के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
वृंदावन स्थित बांके बिहारी पुलिस चौकी के एसआई सुबोध मलिक द्वारा एक स्कूटी सवार युवक के साथ कथित मारपीट और खींचतान का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पीड़ित युवक की पहचान आशीष श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में एसआई सुबोध मलिक युवक का कॉलर पकड़कर उसे चौकी के अंदर ले जाते नजर आ रहे हैं। युवक का आरोप है कि चौकी के अंदर ले जाकर अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव बनाकर उससे एक आवेदन पत्र पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए, जिसमें लिखा गया था कि उसके साथ कोई मारपीट नहीं हुई है।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो सोशल मीडिया आधारित है। मामले की आधिकारिक पुष्टि और जांच की प्रतीक्षा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर