“बाल बढ़ाकर चुनाव जीतना चाहते हैं अखिलेश?” ओम प्रकाश राजभर के बयान से गरमाई यूपी की सियासत

  • 130d Ago 269 Views


उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। इस बीच कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके लंबे बालों को लेकर तंज कसा है।

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव क्या-क्या नहीं कर रहे हैं। टोटकों का भी सहारा ले रहे हैं। उन्होंने अपने बाल बढ़ा लिए हैं।” उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने यह किसी पंडित, ज्योतिषी या मौलाना की सलाह पर किया है या नहीं, इसकी सच्चाई वही बता सकते हैं।

राजभर ने अपने बयान में आजम खान और शिवपाल यादव का भी जिक्र किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “आजम खान कम से कम ‘कव्वालों’ जैसे बाल बढ़ाने की सलाह नहीं देंगे।” साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अब आजम खान और शिवपाल यादव की सलाह पर अमल नहीं करते।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव टोटकों से नहीं, बल्कि जनता के बीच मेहनत और संघर्ष से जीते जाते हैं। राजभर ने मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि वे जमीन पर पसीना बहाकर नेता बने थे।

फिलहाल ओम प्रकाश राजभर के इस बयान पर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यूपी की राजनीति में इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now