बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग जेल भेजे गए, हत्या के प्रयास के मामले में न्यायिक हिरासत

  • 32 days ago
  • 9088 views


मध्य प्रदेश के छतरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग को राजनगर अदालत ने न्यायिक हिरासत में छतरपुर जेल भेज दिया है। उन पर जमीन विवाद में एक किसान को गोली मारकर घायल करने का आरोप है।

छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर किसान पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार शालिग्राम गर्ग को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में छतरपुर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, कोड़ा गांव में हुए इस विवाद के दौरान किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल किसान का इलाज ग्वालियर में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस मामले में राजनगर थाना पुलिस ने शालिग्राम गर्ग सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

अदालत में पेशी के बाद शालिग्राम गर्ग को कड़ी सुरक्षा के बीच लग्जरी वाहन से छतरपुर जेल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now